डीएम पहुंची खेतों पर, भरे मिट्टी के नमूने
औरैया, जागरण संवाददाता : शासन के निर्देश पर तीन दिन के विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी माला
औरैया, जागरण संवाददाता : शासन के निर्देश पर तीन दिन के विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ग्राम शहबदिया पहुंची। वहां उन्होंने एक खेत से नमूना एकत्र कर अभियान की शुरुआत की। वहीं उन्होंने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
जिलाधिकारी ग्राम शहबदिया में पहुंची जहां पर उन्होंने माधुरी पत्नी वीरेन्द्र कुमार के खेत से स्वयं नमूना भरा। इसके बाद उनके निर्देशन में गांव से एक सैकड़ा से अधिक नमूने भरे गए हैं। उर्वरकों एवं रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। मिट्टी की जांच के लिए 20, 21, 22 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के 450 गांवों में 18600 नमूने भरे जाने हैं। इसी के चलते अभी तक 8700 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि किसान अपने खेतों की मिट्टी के नमूने कार्यालय में पहुंचाता है तो उसे प्रति नमूना दस रुपए प्रदान किया जाएगा। नमूना भरने के बाद उन्होंने शहबदिया गांव के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। जहां पर ग्रामीणों ने सफाई कर्मी शिशुपाल के न आने की शिकायत की गई जिस पर उन्होंने उसके वेतन रोके जाने का आदेश दिया। वहीं ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत की। जिस पर डीएम ने सीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इस मौके पर सीडीओ सतेन्द्र नाथ चौधरी, डीडी कृषि डा. बनारसी यादव सहति बड़ी संख्या में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।