ग्राम प्रधान चुनाव के लिए ट्रे¨नग कैलेंडर जारी
औरैया, जागरण संवाददाता। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने ट्रे¨न
औरैया, जागरण संवाददाता। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने ट्रे¨नग कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां तय कर दी गई हैं।
इसके तहत 9 नवंबर को निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारियों, 14 नवंबर को पर्यवेक्षणीय अधिकारियों व 17 नवंबर को मास्टर ट्रेनर्स को मतपेटिका संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। अगला प्रशिक्षण 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मतपेटिका परिसंचालन व वीडियो, डिजिटल कैमरामैनों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 24, 26 नवंबर एवं 2 व 6 दिसंबर को पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों को दो पालियों में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार 7 व 10 दिसंबर को मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया। यह ट्रे¨नग कैलेंडर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार ¨सह ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने से उनमें परिपक्वता आती है। वह चुनावी ड्यूटी के दौरान सजग रहते है। साथ ही उन्हें उनके कार्य की बारीकियों के बारे में जानकारी होने से वह कार्य को सफलता पूर्वक समय से समाप्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव को प्रशासन ने सफलता पूर्वक सम्पन्न करा लिया। इस चुनाव के लिए भी प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसे सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।