Move to Jagran APP

छेड़खानी रोकने पर पथराव, दो जख्मी

बिधूना(औरैया), संवाद सहयोगी : कस्बे में हो रही रामलीला के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने लड़कियों के साथ छे

By Edited By: Published: Thu, 05 Nov 2015 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2015 06:19 PM (IST)
छेड़खानी रोकने पर पथराव, दो जख्मी

बिधूना(औरैया), संवाद सहयोगी : कस्बे में हो रही रामलीला के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की कोशिश की। लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने पथराव कर दिया, जिससे एक युवक व महिला जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हालात पर काबू पाया। आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

नगर के रामलीला मैदान में हो रहे कार्यक्रम को देखने भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। बुधवार रात राम लीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की कोशिश की। लड़कियों ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर अराजकतत्व उपद्रव करने लगे। उन्होंने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में हरचंदपुर निवासी 18 वर्षीय ¨रकू व चंदरपुर निवासी 50 वर्षीय सावित्री गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रारभिक उपचार के बाद ¨रकू को छुट्टी दे दी गई जबकि महिला को नाजुक हालत के चलते प्रारंभिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है। समिति के अध्यक्ष व बिधूना विधायक प्रमोद गुप्त एलएस ने प्रशासन से अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.