सड़क हादसों में किशोरी समेत चार गंभीर घायल
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में किशोरी समेत च
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां से एक को कानपुर रेफर किया गया है।
पहला हादसा नेशनल हाईवे पर करमपुर गांव के निकट हुआ। क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज निवासी रज्जू ¨सह पुत्र प्रहलाद ¨सह अपने साथी कस्बा के ही संजीव कुमार पुत्र प्रद्युम्न कुमार के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनों करमपुर के निकट पहुंचे। पीछे से आ रहीे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद संजीव को कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य दुर्घटना दिबियापुर रोड पर चिचौली गांव के निकट हुई। ककोर खुर्द निवासी सुनील पुत्र विक्रम ¨सह बाइक से शहर की ओर आ रहा था। चिचौली के निकट तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना फफूंद रोड पर देवरपुर गांव के निकट हुई यहां सड़क पार कर रही अनीता तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।