सड़क हादसों में किशोरी समेत आठ गंभीर घायल
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में किशोरी समेत आठ ल
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में किशोरी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
पहली दुर्घटना नेशनल हाइवे पर करमपुर के निकट हुई। क्षेत्र के गांव मधूपुर निवासी देवी ¨सह पुत्र कालका प्रसाद बाइक से शहर की ओर आ रहा था। करमपुर के निकट सामने से आ रही जगतपुर निवासी शोभाराम पुत्र अमित ¨सह की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना कानपुर चौराहा पर हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दयालपुर निवासी हनीफ बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल हाइवे पर ही हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना में शमशाबाद निवासी र¨वद्र ¨सह पुत्र हरी ¨सह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था के चलते प्रारंभिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना दिबियापुर रोड पर बमुरीपुर के निकट हुई। यहां बमुरीपुर निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र ¨पकल बाइक फिसलने से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर में नरायनपुर चुंगी के निकट हुई एक अन्य दुर्घटना में नीरज पुत्र रामबाबू निवासी गो¨वद नगर घायल हो गया। इंडियन ऑयल के निकट बाइक की चपेट में आकर सड़क किनारे खेल रहा बंटी का नौ वर्षीय पुत्र गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।