सड़क हादसों में तीन गंभीर
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभी
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को कानपुर रेफर किया गया है।
पहली घटना शहर में कानपुर रोड पर हुई। मोहल्ला आवास विकास निवासी विपिन पांडेय पुत्र राम प्रकाश बाइक से शहर की ओर आ रहा था। बर्फ फैक्टरी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना शहर में ही जेसीज चौराहा के निकट हुई। मोहल्ला बनारसीदास निवासी राजश्री बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना नेशनल हाईवे पर जालौन चौराहा के निकट हुई। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी रामवीर बाइक से शहर की ओर आ रहा था। जालौन चौराहा के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से कानपुर रेफर किया गया है।