नए नियम कानून से भट्ठा मालिकों में आक्रोश
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : भट्ठा संचालन के लिए एनजीटी द्वारा बनाई गई कठोर शर्तों के कारण भट्ठा मा
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : भट्ठा संचालन के लिए एनजीटी द्वारा बनाई गई कठोर शर्तों के कारण भट्ठा मालिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ईंट निर्माता समिति औरैया ने एक बैठक का आयोजन कर नए नियम कानून का विरोध किया।
भट्ठा मालिकों का कहना है कि उनके ऊपर एनजीटी द्वारा थोपे गए नए नियम कानून भट्ठा उद्योग को चौपट करने का काम करेंगे। भट्ठा मालिकों का मानना है कि इन नियमों में बदलाव की आवश्यकता है। अगर यह नियम कानून नही बदले गए। तो वह लगातार इसका विरोध करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जबरन थोपे गए इन नियम कानून के विरोध में जनपद की ईंट निर्माता समिति 27 जुलाई को जंतर -मंतर पर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस धरना प्रदर्शन के दौरान समिति ने ग्रीन टिब्यूनल द्वारा खनन आदि के संबंध में लागू की गई शर्तों को वापस लेने की मांग की थी। भट्ठा मालिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक इन मांगों को नहीं माना जाता तब तक क्षेत्र में ईंटों का उत्पादन बंद रखा जाएगा। बैठक में सुनील गुप्ता, विनय शाक्य, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र ¨सह, विमलेश चौधरी, सुरेन्द्र दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।