Move to Jagran APP

यमुना में जलस्तर बढ़ा सहम गये ग्रामीण

अजीतमल (औरैया), संवाद सहयोगी : जनपद के पश्चिमी भाग में बहने वाली यमुना नदी में बीते दो दिन से जलस्तर

By Edited By: Published: Wed, 22 Jul 2015 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 09:37 PM (IST)
यमुना में जलस्तर बढ़ा सहम गये ग्रामीण

अजीतमल (औरैया), संवाद सहयोगी : जनपद के पश्चिमी भाग में बहने वाली यमुना नदी में बीते दो दिन से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तटीय गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासनिक दावे बाढ़ के हालातों को खारिज कर रहे हैं। इधर प्रदूषित पानी छोड़े जाने से जलीय जीवों के जीवन पर संकट गहरा गया है।

loksabha election banner

जनपद के सिकरोड़ी, अमावता, असेवा, असेवटा, बवाइन, ततारपुर, गूंज व जुहीखा आदि गांवों के लोग यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीण रहपाल ¨सह, राम ¨सह का कहना है कि बीते तीन वर्ष पूर्व चंबल, यमुना में एक साथ पानी छोड़े जाने से स्थिति भयावह हो गयी थी। ठीक इसी तरह इस साल भी चंबल में राजस्थान, मध्यप्रदेश से बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है। एसडीएम राजेंद्र कुमार का कहना है कि अभी बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। विषम परिस्थितियों के लिए बाढ़ नियंत्रण चौकी और संसाधन की तैयारी कर ली गई है। जलस्तर पर नजर

सोमवार- 104.60 मीटर

मंगलवार- 109.98 मीटर

बुधवार- 111.18 मीटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.