अछल्दा-बिधूना मार्ग निर्माण की कवायद तेज
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यों में शामिल बिधूना -अछल्दा मार
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यों में शामिल बिधूना -अछल्दा मार्ग के निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। लोकनिर्माण विभाग ने मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया है।
छह साल पूर्व इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। खराब गुणवत्ता के चलते दो वर्ष बाद ही सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी। बीते दो वर्षों से तो रास्ता इतना खराब हो गया था कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल ¨सह यादव से की थी। जिसके बाद इसके पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। हाल ही में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद गुप्त एलएस व विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ने इस सड़क को सीसी करवाए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था। अब प्रस्ताव पर शासन से धन की स्वीकृत मिल गई है। लोकनिर्माण विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यहां साढ़े सात मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिसके दोनों ओर फुटपाथ भी होंगे।
अछल्दा - फफूंद मार्ग को वित्तीय स्वीकृत
अछल्दा से फफूंद के बीच सड़क मार्ग के निर्माण के लिए भी धन की स्वीकृत शासन स्तर से मिल चुकी है। फफूंद से औरैया के बीच 14 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हो चुका है। विधायक प्रमोद गुप्त एलएस ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जल्द ही गांवों के संपर्क मार्ग भी पक्के होंगे।