धू धू कर जला ऑटो, चालक ने लगाया आरोप
मुरादगंज (औरैया), संवाद सूत्र : अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में महाराजपुर के निकट एक ऑटो संदिग्ध हालात म
मुरादगंज (औरैया), संवाद सूत्र : अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में महाराजपुर के निकट एक ऑटो संदिग्ध हालात में धू धू कर जल गया। ऑटो चालक ने अज्ञात लोगों पर ऑटो में आग लगा देने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
फफूंद थाना क्षेत्र के फतेहपुर बेंदी निवासी अर¨वद कुमार अपना ऑटो लेकर मुरादगंज से फफूंद की ओर जा रहा था। चालक के मुताबिक मुरादगंज तिराहा से दो लोग भाड़े पर उसे फफूंद ले जा रहे थे। महाराजपुर के निकट एक बाइक पर सवार दो लोग और आ गए। चारों ने मिलकर उसकी ऑटो में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चालक का कहना है कि लूटपाट की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया। उधर महाराजपुर में घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि चालक ने खुद ही अपने ऑटो में आग लगा दी। इसके पीछे बीमा की धनराशि वसूलने को वजह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।