गार्ड की बंदूक व रुपए लूट ले गए बादमाश
अछल्दा, (औरैया), संवाद सूत्र : बाइक से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड की बंदूक व सात हजार रुपए बाइक सवा
अछल्दा, (औरैया), संवाद सूत्र : बाइक से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड की बंदूक व सात हजार रुपए बाइक सवार चार बदमाशों ने लूट लिए। घटना की जानकारी थाने में दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
कस्बे में रेलवे माल कारीडोर की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह काम थ्री जी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी के ग्राम तुर्कपुर निवासी संतोष कुमार गार्ड के पद पर तैनात है। सोमवार की सुबह करीब छह बजे संतोष गार्ड की ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नहर कोठी रोड के नजदीक दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने संतोष की बाइक का पीछा कर उसे ओवरटेक किया। इसके बाद संतोष को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं बदमाश बंदूक, सात हजार रुपए तथा बंदूक का लाइसेंस लूट ले गए। थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।