युवक को मारपीट कर किया घायल
कंचौसी (औरैया), संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव महिपाल का पुरवा में अराजक तत्वों का खासा बोलबाला है। इ
By Edited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 01:10 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 01:10 AM (IST)
कंचौसी (औरैया), संवाद सूत्र : क्षेत्र के गांव महिपाल का पुरवा में अराजक तत्वों का खासा बोलबाला है। इसी के चलते बीती शाम लकड़ी काटकर घर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं लकड़ी भी उठा ले गए। दिबियापुर थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार महिपाल का पुरवा निवासी अभिलाख पुत्र मोहन लाल शाम के वक्त जंगल से लकड़ी काटकर घर लौट रहा था। रास्ते में कल्लू, गौरव पुत्र राम ¨सह तथा राम ¨सह पुत्र रोहन लाल ने उसे घेर कर जमकर पीटा। मारपीट के बाद ये लोग लकड़ी भी उठा ले गए। घायल अभिलाख को इलाज के लिए दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें