ईश्वर एक तो कैसा अलगाव
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : नगर स्थित जामिया समदिया में रविवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन धू
फफूंद (औरैया) संवाद सूत्र : नगर स्थित जामिया समदिया में रविवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहा गया कि ईश्वर के एक होने के बाद अलगाव की बात नहीं उठती है। यहां ¨हदू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद नात शरीफ पढ़ी गई। हमदर्द विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मो. अहमद नईमी ने कहा कि कुरान एवं वेद एक ही ईश्वर की पूजा करने की शिक्षा देते हैं। जिस तरह ईश्वर -अल्लाह एक है उसी तरह सभी को एक होकर रहना होगा। सोमवार को हजरत सैय्यद शमीमुद्दीन व मुफ्ती अब्दुल हकीम नमाजे इंशा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में आस्ताना आलिया समदिया के हजरत सैय्यद मोहम्मद अनवर चिश्ती ने सभी का आभार व्यक्त किया।