अवैध कब्जे के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में तिलकनगर निवासी एक विधवा महिला सड़क किनारे किनारे की
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में तिलकनगर निवासी एक विधवा महिला सड़क किनारे किनारे की जमीन पर कब्जा करने का ब्राह्मण महासभा ने विरोध करने का निर्णय लिया है। रविवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक में यह मुद्दा छाया रहा। गौरतलब शनिवार को कोतवाली में चल रहे समाधान दिवस में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने हंगामा काटा था। रविवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि महिला की कीमती भूमि दबंगों के कब्जे से वापस कराई जाएगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो क्रमिक धरना-प्रदर्शन तथा चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी आम लोगों को मिले इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बिधूना तहसील में जयशंकर शुक्ला, अजीतमल में विमल किशोर दुबे एवं औरैया में खुद प्रदेश अध्यक्ष यह काम करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश तिवारी, जिला अध्यक्ष श्याम मुरारी तिवारी, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष शुभम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।