एक बूथ, 20 यूथ का लक्ष्य तय
औरैया, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी की मूल ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं के सम्म
औरैया, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी की मूल ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना हर पदाधिकारी का कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर सूबे में सरकार बनाएगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति एवं सहयोगी संगठनों की बैठक में जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने यह बात कही। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में किसानों के लिए मुफ्त पानी की सुविधा उपलब्ध कराई। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी का गठन करें। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों का भी चयन किया जाएगा। एक बूथ 20 यूथ का लक्ष्य समाजवादी पार्टी ने तय किया है। विधायक प्रमोद गुप्त एलएस, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर भोला सिंह, ओके चौधरी, सर्वेश प्रजापति, टिल्लू राजपूत,निर्मला गौतम, अनुज यादव आदि ने भी पार्टी की रीतियों नीतियों के बारे में अवगत कराया। दावा किया कि 2017 में समाजवादी पार्टी फिर सरकार बनाएगी। इस मौके पर रेखा वर्मा, अंजली अवस्थी, गीता गुप्ता, अब्दुल सत्तार, सोनू कुशवाहा, अनूप गुप्त, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपाजन मौजूद रहे।