पुष्प प्रदर्शनी में लिया पर्यावरण संरक्षा का संकल्प
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : गेल गांव स्थित पुष्प प्रदर्शनी में देशी व विदेशी फूल महके। जीवन में
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : गेल गांव स्थित पुष्प प्रदर्शनी में देशी व विदेशी फूल महके। जीवन में फूलों के महत्व की जानकारी दी गई। पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।
उद्घाटन करते हुए गेल के राष्ट्रीय निदेशक वित्त पीके जैन व उनकी पत्नी अनु जैन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मौसमी फूलों के साथ लिलियम, रैनीकुलस, वरमुला, कारनेशन, ब्रेडियम, जिरेनियम, जरवेरा जैसे प्रमुख फूलों ने खूब आकर्षित किया। त्रिदिवसीय प्रदर्शनी का समापन करते हुए गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमबी गोहिल ने गेल कार्मिकों सहित सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण की अपील की। सिविल विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में लगे स्टालों से लोगों ने खूब फूल और पौधे खरीदे। प्रदर्शनी में चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के डा. जीएस गौड़ एवं डा. पीएन कटियार ने लोगों को पेड़ पौधे और फूल लगाने की तकनीकी जानकारी दी। एकता महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती गीता गोहिल, महाप्रबंधक एमआर मेश्राम, पी मुर्गेशन, एसी पांडेय, एके श्रीवास्तव, एसआर दास, संजीव मेधी, सुभाष सिंघल ने प्रमुख रूप से पर्यावरण पर सभी को प्रेरित किया। संयोजक उप महाप्रबंधक एनके परमार ने सभी का आभार जताया।