योग से घातक बीमारियों से मिलेगी निजात
औरैया, जागरण संवाददाता : योग के जरिए घातक बीमारियों पर भी नियंत्रण किया जा सकता है। कई बीमारियां योग
औरैया, जागरण संवाददाता : योग के जरिए घातक बीमारियों पर भी नियंत्रण किया जा सकता है। कई बीमारियां योग के जरिए पूरी तरह दूर हो सकती है। शहर में प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने पहुंची आध्यात्म विज्ञान केंद्र जोधपुर की टीम के पदाधिकारियों ने यह बात कही।
विज्ञान केंद्र जोधपुर के परामर्शदाता सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि योग के दौरान संजीवनी मंत्र का जप व ध्यान करने से कुंडलनी जागृति होती है। जिससे घातक बीमारियों पर नियंत्रण हासिल होता है। इसके जरिए नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। सिद्ध योग से मानसिक तनाव दूर होता है तथा एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति में इजाफा होता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सरस्वती नारायण गेस्टहाउस दिबियापुर, रविवार को शहर स्थित गोपाल वाटिका व सोमवार को आरजेडी पब्लिक स्कूल ककोर में दोपहर 12 बजे से कैंप आयोजित किया जाएगा।