पति से अनबन पर युवती ने लगाई फांसी
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : पति से अनबन होने पर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पह
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : पति से अनबन होने पर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों के कहने पर शव पति के सुपुर्द कर दिया गया।
सहायल निवासी पवन कुमार औरैया में फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। एक साल पहले पवन की शादी गीता (22) के साथ हुई थी। 15 दिन पहले पवन अपने परिजनों के घर सहायल आ गया और वहीं मजदूरी करने लगा। इस पर पत्नी गीता ने पवन से औरैया में रहने की जिद की, उसके इन्कार करने पर गीता नाराज हो गई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात गीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की। इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पिता राम आसरे ने किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद गीता का शव उसके पति को सौंप दिया गया।