महिला को पीटने पर दो के खिलाफ मुकदमा
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : महिला को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोग
By Edited By: Published: Fri, 14 Nov 2014 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 05:33 PM (IST)
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : महिला को मारपीट कर घायल कर देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम गुलरिहा निवासी एक पिता ने बताया कि बीते सात सितंबर की शाम उनकी पुत्री भाभी प्रेमलता के साथ खेत पर शौच क्रिया के लिए गई थी, इसी दरम्यान गांव के हीरू व किशन पुत्र इन्द्रेश ने पुत्री से छेड़खानी कर दी। प्रेमलता के विरोध करने पर उक्त लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में घर पर चढ़ाई करते हुए इनके द्वारा उपद्रव किया गया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें