हादसे में बाइक सवार घायल
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : फफूंद मार्ग पर गुरुवार की देर शाम जायलो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर
दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : फफूंद मार्ग पर गुरुवार की देर शाम जायलो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे गंभीरावस्था में सैफई रेफर कर दिया गया।
ग्राम अजमतपुर निवासी सोहन सिंह यादव (30) पुत्र आनंद कुमार पाता प्लांट से काम करके शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एनटीपीसी स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार जायलो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उछल कर कार के बोनट पर जा गिरा। वहीं कार चालक मय वाहन के फरार हो गया। घायल सोहन को आसपास के लोगों ने सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। इधर स्थानीय लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था, इसी आधार पर घायल के पिता आनंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।