Move to Jagran APP

रन फार यूनिटी में दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान

फोटो-3,18,19 जेपीजी औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:22 PM (IST)
रन फार यूनिटी में दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान

फोटो-3,18,19 जेपीजी

loksabha election banner

औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कालेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए और भाजपाइयों ने मंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर स्वर्गीय पटेल को याद किया। देश के नवरत्‍‌न गेल व एनटीपीसी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपाइयों ने मंडल स्तर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया। शहर में जिला जजी से एकता संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग वंदेमातरम व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूर्व जिला संयोजक अरविंद दुबे, मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, सोनू सोनी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त, मंत्री अमर चंद राठौर की अगुवाई में दौलतपुर मंडल में आयोजन हुआ। खजुआ इंटर कालेज से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी में करीब तीन सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सर्वेश कठेरिया, प्रधान राजू त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। औरैया देहात मंडल की दौड़ गांव पुरुषोत्तमपुर से शुरू हुई। यहां भाजपा नेता रमेश दिवाकर, पूजा पाल मौजूद रहीं। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन कर सरदार पटेल को याद किया गया। नितिन वर्मा, सुनील सक्सेना मौजूद रहे। शहर के ज्ञान स्थली स्कूल में सरदार पटेल का जन्मदिन मनाया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर मुकेश गुप्त ने छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की जानकारी दी। यहां अनेकता में एकता तथा स्वच्छ भारत अभियान पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मयंक कटियार प्रथम, अग्रमा अवस्थी द्वितीय, शिवानी चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में प्राची तिवारी प्रथम, अवनीश त्रिपाठी द्वितीय, अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। रिचा तिवारी, नीतू मौजूद रहीं। अछल्दा में भाजपा सुशासन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरीश तिवारी की अगुवाई में उदई का पुरवा से शुरू हुई दौड़ में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। मान सिंह राजपूत, अवधेश शुक्ल मौजूद रहे। वहीं सहार में भाजपा नेता अशोक दोहरे, मीना दोहरे के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बाद छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। बिधूना में सरदार पटेल की जयंती को आज एकता दिवस के रूप में मनाया गया। किड्स गार्डन स्कूल सहित लगभग आधा दर्जन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर समाज को एकता के सूत्र में पिरौने पर बल दिया। वंदेमातरम के गीत के साथ नगर में भ्रमण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। किड्स गार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू पांडेय, प्रबंधक ओमशंकर पांडेय, ऋषि पांडेय, विनोद दुबे, अमित आदि शिक्षक मौजूद रहे। रैली जैसे ही लोहा मंडी पहुंची तो भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्त, अभय सिंह सेंगर, विभूशंकर पांडेय, डाक्टर शिव प्रेमचंद्र शाक्य, घनश्याम सिंह सेंगर, रमेश गुप्त, उदय सेंगर, गोविंद सिंह भदौरिया आदि ने स्वागत किया। एरवाकटरा के उमरैन में अभय सिंह सेंगर के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। दिबियापुर में एनटीपीसी में एकता दिवस के रूप में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं गेल डीएवी में प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। छोटे बच्चों ने यूनिटी गेम में भाग लिया। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के बीच खो-खो, टग ऑफ वार, क्रिकेट व फुटबाल की प्रतियोगिता हुई। सीनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अजीतमल में जनता इंटर कालेज अजीतमल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.