लेंटर गिरने से युवक घायल
मुरादगंज (औरैया) संवाद सूत्र : चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चपटा में एक मकान का लेंटर तोड़ा जा रहा था।
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 08:47 PM (IST)
मुरादगंज (औरैया) संवाद सूत्र : चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चपटा में एक मकान का लेंटर तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया जहां से गंभीरावस्था में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। चपटा निवासी सूरज प्रकाश अपने पुराने मकान में मरम्मत का कार्य करा रहे हैं। इसी के चलते रविवार की सुबह मकान का लेंटर तोड़ा जा रहा था। मकान के नीचे कैलाश (25) पुत्र श्याम लाल खड़ा था, तभी पूरा लेंटर भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। लेंटर के मलबे में दबकर कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सैफई रिफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें