मैजिक की टक्कर से टेंपो पलटा, 6 घायल
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : सहायल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला मार्ग पर स्थित बर्रू गांव के निकट मै
दिबियापुर(औरैया), संवाद सूत्र : सहायल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला मार्ग पर स्थित बर्रू गांव के निकट मैजिक के टक्कर से एक टेंपो पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। इनमें से छह को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर मैजिक चालक फरार हो गया।
घटनाक्रम के मुताबिक एक टेंपो दिबियापुर से सवारियां भरकर सहार जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे बर्रू गांव के निकट जब टेंपो पहुंचा तो पीछे से आ रही मैजिक के चालक ने टेंपो को कट मार दिया, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में हथमीन पत्नी सकूर निवासी रूरा कानपुर देहात, बिटोली पत्नी सुभाष निवासी बहादुरपुर सहायल, संगीता निवासी इटावा, मान सिंह पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बहादुरपुर, निर्मला पत्नी शंभूदयाल निवासी अघारा, सुशीला पत्नी रामकृष्ण निवासी जालौन चौराहा औरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए, वहीं गंभीर रूप से घायल सवारियों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।