घर में लगी आग, सामान जला
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : एरवाकटरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एरवा टीकुर में बीती रात अज्ञात कारणों स
By Edited By: Published: Tue, 07 Oct 2014 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 07 Oct 2014 08:42 PM (IST)
बिधूना (औरैया) संवाद सहयोगी : एरवाकटरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एरवा टीकुर में बीती रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा गेहूं, लहसुन व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। कानूनगो ने घटना स्थल का जायजा लिया। एरवा टीकुर निवासी संजय दिवाकर पुत्र दरबारी लाल के मकान में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि मकान का पक्का लेंटर ध्वस्त हो गया। वहीं पांच क्विंटल गेहूं, बीस पैकेट लहसुन व इंजन का सामान जल गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सुबह कानूनगो धनवान सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें