Move to Jagran APP

बुलंद की प्लास्टिक सिटी के विस्थापित किसानों की आवाज

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 01:06 AM (IST)
बुलंद की प्लास्टिक सिटी के विस्थापित किसानों की आवाज

औरैया, जागरण संवाददाता : भाकियू ने शुक्रवार को विकास भवन व कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्लास्टिक सिटी के विस्थापित किसानों की आवाज बुलंद की। खेती -किसानी से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि समस्याएं निस्तारित कराने के लिए निर्णायक लड़ाई होगी। कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के बैठने के लिए डीएम से जगह की भी मांग की।

loksabha election banner

विकास भवन गेट पर एकत्र हुए भाकियू से जुड़े किसानों ने नारेबाजी की। स्थानीय पदाधिकारियों व किसानों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे संगठन के मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्लास्टिक सिटी के विस्थापित किसानों को न्याय न मिला तो पूरे मंडल के किसान यहां एकत्र होकर लड़ाई लड़ेंगे। हरहाल में विस्थापित किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जिन समस्याओं को उठाकर कई बार ज्ञापन दिए गए और प्रदर्शन किए गए। उनके निराकरण में अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं ऐसे अधिकारियों के चेताते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा किसान उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे। किसान नेता ओमकार राजपूत ने प्लास्टिक सिटी के साथ यूएम पावर प्रोजेक्ट के विस्थापित किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के बारे में मंडल अध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ा जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने किसानों से कहा कि प्लास्टिक सिटी के अधिकारियों से इस बाबत वार्ता की जाएगी और किसानों को न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान पुरवा जैन निवासी पंकज दुबे को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। तय किया गया कि अब माह की 21 तारीख को मासिक पंचायत हुआ करेगी। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर किसानों के बैठने के लिए जगह निर्धारित किए जाने की मांग की। राम नाथ तिवारी, प्रेम कुमार, हर गोविंद वाजपेई, सियाराम यादव आदि भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.