व्यापारी हितों के लिए तेज होगा संघर्ष
औरैया, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर व्यापारियों हितों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त किया। संगठन की मजबूती के लिए कई व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र गुप्त गुड्डू ने कार्यकारिणी में फेरबदल किया। पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल को संगठन का शहर अध्यक्ष बनाया गया। अरविंद गहोई को जिला महामंत्री व कमलेश दीक्षित को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय कांत गुप्त और युवा नगर अध्यक्ष नीरज पोरवाल को नामित किया गया। अब्दुल मजीद खान को जिला उद्योग मंच का अध्यक्ष चुना गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को आनंद नाथ गुप्त, धर्मेद्र सिंह, विनय पुरवार, ऋषि चतुर्वेदी, अमर गर्ग, बबलू विश्नोई के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया।