वातावरण की शुद्धि को यज्ञ जरूरी : ओमपाल
मंडी धनौरा: जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान ओमपाल ¨सह ने कहा कि यज्ञ का हमारे जीवन में विशेष स्थान
मंडी धनौरा: जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान ओमपाल ¨सह ने कहा कि यज्ञ का हमारे जीवन में विशेष स्थान है। इसके करने से जहां वातावरण की शुद्धि होती है ,वहीं इससे अनेक प्रकार की ऊर्जा निकलती है।
क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक में उन्होंने आगे कहा यज्ञ से मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। वातावरण की शुद्धि होती है। इसका हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक भीष्म आर्य ने गांवों में भी यज्ञ किए जाने एवं युवकों को यज्ञ से जोड़े जाने व वैदिक साहित्य के प्रचार पर बल दिया। कहा इसके लिए वैदिक साहित्य बांटा जाए। महिलाओं को भी सम्मलित किया जाए।
आर्य समाज के मंत्री राजनाथ गोयल ने पांच से सात मार्च को अमरोहा में आर्य समाज का वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। ओमपाल ¨सह आर्य, प्रदीप आर्य, नन्हे ¨सह, राजनाल ¨सह, नत्थू ¨सह, नरेन्द्र, जगमाल ¨सह, हरवंश ¨सह, धर्मवीर ¨सह, महावीर ¨सह, हरनाम ¨सह, सुरेशचन्द आर्य, प्रवेश आदि मौजूद रहे।