भाजपा की जीत पर युवा मोर्चा ने बांटी मिठाई
मंडी धनौरा: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्त
मंडी धनौरा: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
नगर के मुहल्ला हरदेव बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नगर मंत्री सुनील प्रजापति ने दावा करते हुए कहा महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में जो बीजेपी को सफलता मिली है। वह यूपी, पंजाब, उत्तराखंड के विधान सभा चुनाव में भी जारी रहेगी। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, रवि चौधरी, विशाल कौशिक, आयुष रस्तोगी, हर्ष भटनागर, आकाश, अमित सैनी, रोहित गुप्ता, अंकुश यादव, पराग आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्र निकाय में बेहतर प्रदर्शन पर हर्ष
हसनपुर : महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग के आवास पर एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया।यहां भाजपा के विधानसभा प्रशासनिक प्रमुख सुरमित गुप्ता एडवोकेट, वीर ¨सह, मुकेश बाबू, सभासद पूनम, डोली शर्मा, दीपमाला वर्मा, नितिन बंसल, कविता सैनी आदि मौजूद रहे।