विकास के लिए शिक्षा से जुड़ें जाट
जोया: गढ़ विधायक डॉ. कमल मलिक ने कहा कि जाट बिरादरी के लोगों को विकास के लिए शिक्षा
जोया: गढ़ विधायक डॉ. कमल मलिक ने कहा कि जाट बिरादरी के लोगों को विकास के लिए शिक्षा से जुड़ना होगा। बिरादरी में व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर उनके बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। क्योंकि विकास के रास्ते खोलने के लिए शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने जाटों से संगठित होने का आह्वान भी किया।
रविवार को कस्बे में स्थित बैंकट हॉल में युवा जाट सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गढ़ के विधायक डॉ. कमल ¨सह मलिक ने कहा कि अभी जाट बिरादरी में कई कुरीतियां व्याप्त हैं। आपसी मनमुटाव के चलते वह अलग-थलग पड़े हैं। जिससे जाट कमजोर हो रहे हैं। लिहाजा जाट एकता बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि कुरीतियों को समाप्त कर जाट शिक्षा पर ध्यान दें। क्योंकि शिक्षा ही विकास का एकमात्र विकल्प है। इसके लिए बिरादरी के जिम्मेदार लोग युवाओं को कैरियर गाइडेंस देने का काम करें। मेजर एसएस अहलावत ने भी जाटों से संगठित होने का आह्वान किया।
बाद में खेल जगत में बिरादरी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर तेजवीर ¨सह अलोना, बीएस आर्य, संजय सिद्धु, डॉ. शीशपाल ¨सह पैसल, धर्मवीर चौधरी, उर्वशी चौधरी, एश्वर्या चौधरी, प्रणदीप चौधरी, नलिन ¨सह, कविता ¨सह, सुमित चौधरी, निर्भय ¨सह, सिद्धार्थ मालिक, सुरजीत ¨सह, मुकेश चौधरी, सोमवीर ¨सह, ¨मटू प्रधान, यश लिट्ट, मयंक लिट्ट मौजूद रहे।