एक नजर -
भोपाल ¨सह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष जोया : रविवार को लखनऊ में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश्
भोपाल ¨सह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष
जोया : रविवार को लखनऊ में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रान्तीय चुनाव में जोया विकास खंड में तैनात पंचायत सचिव भोपाल ¨सह तोमर के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। श्री तोमर ने बताया कि पंचायत सचिवों की समस्याओं को शासन स्तर पर जोरशोर से उठाया जाएगा और उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। श्री तोमर ने बताया कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी अंगद ¨सह की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें हरदोई के रजनी कान्त त्रिवेदी को प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप ¨सह को महामन्त्री, दीवान ¨सह को कोषाध्यक्ष, राजेश दीक्षित को मन्त्री, मुन्ना लाल को संगठन मन्त्री, उमेश बाबू को संयुक्त मन्त्री तथा कैलाश पति को संयोजक चुना गया।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री चिकारा को भ्रातृ शोक
अमरोहा: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मनवीर ¨सह चिकारा के बड़े भाई सुनील कुमार चिकारा का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास कैलबकरी पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में पूर्व एमएलसी डॉ.हरि ¨सह ढिल्लो, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, हाजी मोहम्मद हयात, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल ¨सह, जिला पंचायत सदस्य पति युद्धवीर ¨सह, डॉ.राकेश चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयदेव ¨सह, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नु, उपायुक्त अरुण कुमार उपाध्याय, प्रभारी बीडीओ शिवेंद्र चिकारा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
24 के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील
अमरोहा : सोमवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में आयोजित बैठक में प्राविधिक सहायकों ने विभागीय अधिकारियों द्वारा खपत से अधिक बीज मंगाए जाने का विरोध किया। साथ ही अधिकारियों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में उप निदेशक कृषि कार्यालय पर 24 अक्टूबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार ¨सह ने व संचालन ज्ञानेंद्र ¨सह त्यागी ने किया।