मानव कल्याण को महापुरुष लेते हैं अवतरण
गजरौला: महापुरुषों का अवतरण ही इंसान के कल्याण को होता है। यह विचार स्थानीय प्रमुख निरंकारी संत गुला
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 12:57 AM (IST)
गजरौला: महापुरुषों का अवतरण ही इंसान के कल्याण को होता है। यह विचार स्थानीय प्रमुख निरंकारी संत गुलाबदास ने सत्संग के दौरान व्यक्त किए।
निरंकारी भवन पर मानव एकता दिवस मनाया गया। निरंकारी संत गुलाबदास ने कहा कि आज के दिन बाबा गुरुबचन ¨सह जी महाराज ने संपूर्ण मानव जाति के हित के लिए अपने नश्वर शरीर का त्याग कर दिया था। वह सच्चे महापुरुष थे। उनकी शिक्षाएं आज भी जीवंत शिक्षक के रूप में प्रत्येक मानव मात्र का मार्ग दर्शन कर रही हैं। संत ने अनुयाइयों से बाबा गुरुबचन ¨सह जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान कमल, गजरा, नीतू ¨सह, हिम्मत ¨सह एवं सेवादल इकाई के अनुयायी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें