किसानों की समस्याओं का कराएं निराकरण
अमरोहा : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का समाध
अमरोहा : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की है।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि बसपा सरकार के दौरान बिकी हुई सभी चीनी मिलों की जांच कराकर उनको पुन: चलाया जाये, समाजवादी पेंशन योजना के तहत जो अपात्र लोगों का चयन कर उन्हें पेंशन दी गयी उसकी जांच करायी जाये, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाया जाये तथा आयोग का गठन किया जाये, किसानों व मजदूरों का दुर्घटना बीमा 10 लाख रूपये होना चाहिए, प्रदेश के समस्त प्राइवेट अस्पतालों में इलाज व सल्य चिकित्सा की फीस निश्चित कर इसको पटल पर सार्वजनिक किया जाना चाहिए,अस्पताल परिसर में मौजूद जितने भी मेडिकल स्टोर है उनका लाइसेंस निरस्त किया जाये। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, देवेन्द्र सैनी, ब्रजपाल यादव, जयकृत ¨सह, भारत ¨सह, राजू चौहान, हरिओम ¨सह आदि मौजूद थे।