एसडीएम को सम्मानित करके दी विदाई
अमरोहा। मंडी धनौरा में उप जिलाधिकारी शिवदयाल सिंह को सेवानिवृत होने पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचार
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 11:27 PM (IST)
अमरोहा। मंडी धनौरा में उप जिलाधिकारी शिवदयाल सिंह को सेवानिवृत होने पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने एसडीएम शिवदयाल को शाल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि लोगों की सेवा के साथ प्रशासनिक दायित्वों का भी एसडीएम शिवदयाल सिंह ने बेहतर निर्वहन किया।
इस मौके पर सीडीओ शिव कुमार मिश्र, एसडीएम आजाद भगत सिंह, एसडीएम नईम अहमद, तहसीलदार संजीव यादव, नायब तहसीलदार राकेश कुमार जयंत आदि भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें