अच्छे दिन के नाम पर रूला रही भाजपा : साहब सिंह
अमरोहा। मंडी धनौरा में पूर्व दर्जा कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी साहब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव म
अमरोहा। मंडी धनौरा में पूर्व दर्जा कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी साहब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का जो जलजला था,वह अब खत्म हो गया। अच्छे दिन सपना बनकर गायब हो गए।
सपा जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी के कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पूर्व दर्जा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव में जो एजेंडा तैयार किया था उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बखूबी निभा रहे हैं। प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता को रूला रही है। अब उन्हें चुनावी स्टंट बता कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता अच्छे दिनों के सपने को भूल भाजपा की असलियत को जान चुकी है। उन्होंने किसानों की दुर्दशा को भी केन्द्र सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि गन्ने के दाम के लिए सब्सिडी का भार प्रदेश सरकार को उठाने के लिए छोड़ दिया। दो टूक कहा कि भाजपा की सरकार पूंजी पतियों की सरकार है। प्रधानमंत्री उन्हीं की कठपुतली बन कर कार्य कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि मौलवियों एवं इमामों के पास वोट नहीं, लोग सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े हैं। प्रदेश में सपा ही मुख्य पार्टी है। उन्होंने एक जून से लगने वाले सर्विस टैक्स पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी। बछरायूं स्थित सरकारी अस्पताल के मुद्दे, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय धनौरा में स्थानातंरित कराने व मुसिंफ कोर्ट की स्थापना तहसील मुख्यालय पर कराने के मुद्दों को सीएम के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक एम चन्द्रा, जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी, कमल कुमार अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, डा. मोहम्मद इस्माईल, जयपाल सैनी, अंसार अहमद, फिरोज अहमद, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।