ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का निकाह कराया
संवाद सूत्र, जोया: प्रेमी युगल को परिजनों ने प्रेमालाप करते पकड़ लिया। शोर मचाया तो गांव के लोग भी एक
संवाद सूत्र, जोया: प्रेमी युगल को परिजनों ने प्रेमालाप करते पकड़ लिया। शोर मचाया तो गांव के लोग भी एकत्र हो गए। बाद में प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोपहर तक कोतवाली में हंगामा चला। एक ही बिरादरी के होने के कारण देर शाम आपसी सहमति से उनका निकाह करा दिया गया। शाम को दुल्हन ससुराल विदा भी कर दी गई।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा का है। यहां रहने वाले युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात प्रेमिका का भाई व भाभी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उसकी दादी ही थीं। रात में उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। लगभग एक बजे दोनों बैठे बातें कर रहे थे कि प्रेमिका की दादी जाग गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग व आसपास के लोग भी जाग गए। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया। उसके साथ हाथापाई भी की गई। बाद में प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से गांव में खलबली मची रही। दोपहर तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चले। दोपहर बाद दोनों के परिजन निकाह के लिए राजी हो गए। देर शाम गांव में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।