Move to Jagran APP

सामाजिक न्याय मोर्चा सफाई अभियान से जुड़ा

संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी जयंती दो अक्टूबर को शुरू किए गए

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 09:53 PM (IST)
सामाजिक न्याय मोर्चा सफाई अभियान से जुड़ा

संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा :

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधी जयंती दो अक्टूबर को शुरू किए गए अभियान में आज भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सफाई अभियान चलाया। दूसरों को सफाई के लिए प्रेरित किया।

सफाई अभियान के प्रति लोगों की जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। लोग अपने आस-पास पड़े कूड़े एवं गंदगी को साफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा कार्यकर्ताओं ने होली पार्क पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान को राजनैतिक एवं सामाजिक समर्थन मिल रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष राजेश सैनी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो इस सफाई अभियान की शुरूआत की है। वह सराहनीय है। साथ ही दैनिक जागरण के भी इस अभियान से जुड़ने से लोगों में जागरूकता आई है। उन्होंने लोगों से पालीथीन का प्रयोग न करने तथा बाजार से सामान, सब्जी आदि लाने के लिए घर से थैला ले जाने पर जोर दिया। कहा कि इस तरह से हम नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। ओमप्रकाश सैनी का कहना है कि जब हम अपने घर पर सफाई कर सकते हैं तो बाहर करने में झिझक क्यों? जबकि यह तो सामाजिक कार्य है। अगर सभी लोग इस तरह थोड़ा-थोड़ा समय निकालें तो हम गंदगी को कुछ ही दिन में दूर कर देंगे। खजान सिंह का कहना है कि हमे अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। इसे हम अगर नैतिक जिम्मेदारी समझें तो किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने नगर में मोबाइल टायलेट लगाने पर जोर दिया। महंत राम जानकी मंदिर के पुजारी जयराम दास का कहना है कि जैसे हम अपने तन को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना नहाते हैं। इसी तरह हमें अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने के लिए उसे साफ सुथरा रखने की जरूरत है, ताकि संक्रामक रोग न फैले। इस अवसर पर पीयूष सैनी, नीरज कुमार, राजीव कुमार, गंगाराम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.