आज बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमेठी : जिले में पांचवे चरण का चुनाव आगामी सोमवार को है। ऐसे में मतदान दिवस से दो दिन पूर्व ही परिव
अमेठी : जिले में पांचवे चरण का चुनाव आगामी सोमवार को है। ऐसे में मतदान दिवस से दो दिन पूर्व ही परिवहन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन जुट गया। शुक्रवार से जहां चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहनों का जत्था गौरीगंज जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचने लगा। तो वहीं शनिवार को मतदान पार्टियों को बूथ पर रवाना करने के लिए चारों विधान सभा का अलग अलग स्टाल बनाया जा रहा था। अपर जिलाधिकारी सूर्य नारायण यादव, एसडीएम अमेठी अशोक कुमार कनौजिया, मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय, गौरीगंज प्रियंका सिंह चुनाव संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। जहां पर शिथिल कार्य मिला उन्हें और तेजी से करने का निर्देश दिया गया। वहीं मतदान बूथ पर मतदान कर्मियों को पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला परिवहन विभाग भी मुस्तैदी से कार्य करता दिखा। एआरटीओ प्रशासन भूपेश कुमार गुप्त, एआरटीओ प्रवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी के साथ ही यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता वाहनों की उपलब्धता में लगे रहे। मतदान पार्टियों को बूथ पर रवाना करने के लिए उनके सुविधा अनुसार चारों विधान सभा के अलग-अगल स्टाल बनाए गए थे। मतदान पार्टियों को मतदान बूथ के लिए रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय से रवाना किया जाएगा।