बात करते-करते हो जा रहीं भावुक
अमेठी विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह शनिवार सुबह नौ बज
अमेठी विधानसभा क्षेत्र
भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह
भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह शनिवार सुबह नौ बजे अपने कार्यालय के पास पहुंचीं। जहां से वह टीकरमाफ गाव में आयोजित रैली के पूर्व वह रास्ते में हथकिला, भरेथा, गुंगवाछ और कमासिन गाव के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। साथ चल रहे कमलेश सिंह जनता से गरिमा सिंह का परिचय कराते चल रहे थे। वह रास्ते में अधिकाश लोगों से यही कहती है। न्याय की जीत दिलाई। आप की अदालत पर हमें पूरा भरोसा है। बीच बीच में महिलाओं से बात करते वह भावुक हो गई। जिसपर साथ चल रही बेटी महिमा सिंह, शैब्या सिंह, बहू शांभवी ने उनको सहारा दिया। उनके साथ ही मौजूद महिलायें भी भावुक हो गई। जहां से वह टीकरमाफ की रैली में पहुंची। रैली की समाप्ति के बाद वह शहर के कई मार्गों पर रोड शो किया।
-----
विकास खुशहाली और सुरक्षा के नाम पर की कह रही बात
जनसंपर्क के साथ बस्तों का भी वितरण
कांग्रेस प्रत्याशी डा. अमीता सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी डा. अमीता सिंह शनिवार सुबह आठ बजे के करीब अपने कार्यालय पहुंचीं। बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनको जिम्मेदारी देतीं हैं। ददन सदन कार्यालय में प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, हंसराम, लाल तिवारी, शिवपूजन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिलकर वह भादर ब्लाक की ओर निकल पड़ी। ब्लाक के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें बूथवार बस्ते का वितरण किया। कार्यकर्ताओं से फ डबैक लेने के बाद उन्होंने कु छ अहम सुझाव भी दिये। इसके बाद वह भेंटुआ ब्लाक की ओर निकल पड़ी। शाम को वह भेंटुआ बूथ के कार्यकर्ताओं से मिलकर ददन सदन कार्यालय वापस आई। डा. अमीता सिंह कहती है कि सुरक्षा विकास हमारा प्रमुख मुद्दा रहा है।
जनता की सेवा करना मेरा फ र्ज
सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति
सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति इन दिनों तड़के घर से निकल रहे है। शनिवार को अपने कार्यालय के प्रभारी मो. आलम से दिन के कार्यक्रम की जानकारी ली। इसके बाद वह अपने वाहन पर बैठे और क्षेत्र भ्रमण पर निकल लिए। आवास से निकलकर अपने महाविद्यालय पहुंचते है। वहा पर अपने बूथ कार्यकर्ताओं से मिलते है यहा पर पिंटू सिंह, राजेश पांडे से कुछ गुफ्तगू करने के बाद बैठक शुरू करते है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची बूथ पर उपयोग किए जाने वाले अभिलेख देने के बाद बूथ पर सक्रिय रहने की बात कहकर वह सभी ब्लाकों पर आयोजित साइकिल रैली को रवाना करने पहुंच गए।
----
भ्रष्टाचार का खात्मा कराने का दावा
बसपा प्रत्याशी रामजी राहुल मौर्या
बसपा प्रत्याशी रामजी राहुल मौर्या घर से शनिवार सुबह आठ बजे निकले। रास्ते में कुछ लोगों से मिलकर उनसे बात की। जिसके बाद सुबह दस बजे वह अपने कार्यालय पहुंचकर रोड शो की तैयारी की। सहयोगी राजकुमार सुरेश से बात करते करते वह बाइक सवारों को कतार में लग जाने की बात कहते है। इसके बाद बाइक रैली के साथ वह संग्रामपुर की ओर रवाना हो गए। प्रचार का अंतिम दिन होने के नाते वह ज्याद देर वहां रुके नहीं। संग्रामपुर से निकल कर वह भादर ब्लाक होते हुए रामगंज पहुंचे। सड़क किनारे खड़े लोगों से खुद के लिए समर्थन मांगा। वहां से वह भेंटुआ ब्लाक में रोड शो के लिए निकल लिए।