करंट की चपेट में आने से दो झुलसे
संवादसूत्र, जगदीशपुर : दो अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो लोग विद्युत की चपेट में आने से झुलस गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM (IST)
संवादसूत्र, जगदीशपुर : दो अलग-अलग हादसे में महिला सहित दो लोग विद्युत की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें इलाज हेतु परिजनों ने सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया है।
स्थानीय थानाक्षेत्र के पूरे लली मिश्रौली निवासी परिक्रमा शनिवार की सुबह घर में लगे पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। दूसरी घटना में मंगरौली रस्तामऊ निवासी गया प्रसाद की पत्नी सुनीता विद्युत प्लग को स्वीच में लगा रही थी। तभी करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें