निष्प्रयोज्य पड़ा लाखों की लागत से बना शौचालय
बाजारशुकुल : ब्लाक मुख्यालय पर आने वाले लोगों के लिए यहा कोई शौचालय नहीं है। जिससे उन्हें खुले में श
बाजारशुकुल : ब्लाक मुख्यालय पर आने वाले लोगों के लिए यहा कोई शौचालय नहीं है। जिससे उन्हें खुले में शौच के लिए जाना मजबूरी है।
गावों के विकास की जिम्मेदारी रखने वाला ब्लाक मुख्यालय खुद पिछड़ा है। यहा कोई सार्वजनिक सुलभ शौचालय नहीं है। कई वर्ष पहले सासद निधि से निर्मित सामुदायिक मिलन केंद्र के बगल एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था जो बनते ही बिगड़ गया। इसमें बनाया गया गढ्ढा ढह गया। पानी का टैंक भी इस पर नहीं रखा गया। अस्त व्यस्त हालत में पड़ा उक्त शौचालय विकास विभाग के विकास को आइना दिखा रहा है। यहा आने वाले ग्रामीण को खुले में शौच करना मजबूरी है। लाखों की लागत से बने इस शौचालय की आज कोई उपयोगिता नहीं रह गई है। खंड विकास अधिकारी रवि शकर प्रधान कहते है कि इस शौचालय के निर्माण व अनुपयोगी होने के बारे वह कुछ नहीं जानते है। सार्वजनिक शौचालय न होने के सवाल पर वह निरुत्तर जरूर हो गए। क्षेत्र वासियों ने ब्लाक मुख्यालय पर एक सार्वजनिक शौचालय बनवाये जाने की माग की है। जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।