विद्युत उपकेंद्र पर चलाया गया सफाई अभियान
फु रसतगंज : मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सरकारी दफ्तरों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई ज
फु रसतगंज : मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सरकारी दफ्तरों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई जोरों से चल रही है। इसी के तहत विद्युत उपकेंद्र के परिसर को साफ एवं सुथरा बनाए जाने के लिए एक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे परिसर की साफ सफाई के साथ ही धूम्रपान पर भी उपकेंद्र के अंदर व बाहर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिसर के अंदर व बाहर पंपलेट चस्पा कर लोगों से साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज में अवर अभियंता निलक्ष्य मनोष की अगुवाई में पूरे परिसर की साफ सफाई की गई। कटोल रूम, स्विच यार्ड, कालोनी परिसर सहित अन्य स्थानों पर उगी झाड़ियों, कूढ़े के ढेर आदि को साफ कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। केंद्र पर पान, मसाला, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया। जगह-जगह पंपलेट चस्पा कर लोगों से सफाई रखने के लिए लोगों से अपील की गई। वहीं विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने कहा कि स्वच्छता का भाव सभी कर्मचारियों को स्वयं से आना चाहिए। साफ सफ ाई से बीमारियों से बचाव के साथ ही मन मस्तिष्क भी प्रसन्न रहता है। विद्युत उपकेंद के कर्मचारी साफ सफाई में जुटे रहे। वहीं गौरीगंज स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया।