क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं
बाजारशुकुल : प्रदेश में सरकार बदली, निजाम बदला साथ ही तमाम पुराने आदेश निर्देश भी बदले। फि र भी थाना
बाजारशुकुल : प्रदेश में सरकार बदली, निजाम बदला साथ ही तमाम पुराने आदेश निर्देश भी बदले। फि र भी थाना क्षेत्र में आज भी सब कु छ अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही पार्टी के संकल्प पत्र में दिए गए विंदुओं पर कड़ाई से पालन करने का अधिकारियों को आदेश दिया है। जिसमें गौ हत्या और कत्लखानों को बंद करने का सख्त आदेश शामिल है। किन्तु बाजार शुकु ल क्षेत्र की पुलिस अब तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा सकी है। क्षेत्र में अघोषित कत्लखानों में प्रतिदिन सैकड़ों जानवरों का वध किया जा रहा है। पुलिस इस कारोबार में लगे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस जानकर भी अनजान बनी सब कु छ देख रही है। शहरी क्षेत्रों में चलाये जा रहे कत्लखानों में ताला लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे गोरखधंधे तेज हो गए हैं। इस धंधे से जुड़े लोग समाज के कु छ गरीब मजदूरों से पैसे के बल पर जानवरों की खरीद फ रोख्त करवाते हैं। यह मजदूर इन जानवरों को उसके घर पहुंचाने का मुंहमागा पैसा भी लेते हैं। थानाक्षेत्र के किसनी, मर्दानपुर, नेवाजगढ़, शेखवापुर, पूरे गुलाल, शाहपुर, पूरे धौताल समेत एक दर्जन गावों में पशुओं के वध का खेल चल रहा है। इन गावों में रात के अंधेरे में या फि र खेतों में ले जाकर पशुओं का वध किया जा रहा है।
क्या कहती हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष रेखा सिंह कहती हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम किया जायेगा। थाना क्षेत्र के ऐसे गावों को चिन्हित किया जा रहा है जहा अघोषित कत्लखाने चलाये जा रहे हैं। ऐसा कु कृत्य करने वालों को कदापि नहीं बक्सा जायेगा। यदि वह इस काम को नहीं छोड़ देते है तो उन्हें जेल में रहना पड़ेगा।
की गई बैठक
संवादसूत्र, जायस : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी ने कस्बे के कु रैशी समाज के लोगों के साथ मलिक मोहम्मद पार्क में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में पहुंचे लोगो से बातचीत करते हुए प्रभारी सुरेश पांडे ने कहाकि गोकशी के धंधे में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर गोकशी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष राम नारायण कनौजिया, चौकी इंचार्ज शत्रुघ्न यादव, सादिक मेहदी, अली बाकर, मसरूर हसन, शब्बू कुरैशी, मंजूर कुरैशी, वसीम कुरैशी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।