गर्म भोजन रसोइए पर गिरने से झुलसा
संवादसूत्र, अमेठी : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए एमडीएम का खाना बनाते समय रसोइयां गंभीर रूप स
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:26 PM (IST)
संवादसूत्र, अमेठी : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए एमडीएम का खाना बनाते समय रसोइयां गंभीर रूप से झुलस गई। घायल रसोईयां को इलाज के लिए शिक्षकों व ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार मुंशीगंज के सरायखेमा गाव निवासी शीतला प्रसाद की पत्नी रामावती गाव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईयां के पद पर तैनात है। बुधवार को वह विद्यालय में खाना बना रही थी। अचानक वह किसी काम के लिए उठी की इसी बीच गर्म खाना उसके ऊपर गिरा पड़ा। घटना में महिला के दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गये। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से रसोईयां को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रह है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें