Move to Jagran APP

लीड) वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूटा

मुसाफिरखाना, संवादसूत्र:कोतवाली क्षेत्र के गाव पूरे दडियारा मजरे कस्थुनी पश्चिम में शुक्रवार आधी रात

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 05:49 PM (IST)
लीड) वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लूटा

मुसाफिरखाना, संवादसूत्र:कोतवाली क्षेत्र के गाव पूरे दडियारा मजरे कस्थुनी पश्चिम में शुक्रवार आधी रात अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर मारा पीटा। बदमाशों घर के सामानों सहित लगभग ढाई लाख के जेवरात लूट ले गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

घटना क्षेत्र के पूरे दडियारा मजरे कस्थुनी पश्चिम की है। गाव के लगभग 70 वर्षीय राम देव यादव अपनी वृद्धा पत्‍‌नी भाना देवी के साथ रात पहर घर में सोये थे। शुक्रवार आधी रात दरवाजे पर खटर पटर की आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो बाहर खडे़ चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हे दबोच लिया तथा मुंह में कपड़ा ठूंस कर तंमचा तान चुप रहने को विवश कर दिया। बदमाशों ने घर में घुस कर रामदेव की वृद्धा पत्‍‌नी भाना देवी को कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश गृह स्वामी की एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर मय चूल्हा, कड़े तथा लगभग ढाई लाख के जेवरात बक्सों का ताला तोड़ कर लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से चले गये। वृद्ध दम्पति के शोर मचाने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह का कहना है पीड़ित गृह स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर जांच के लिए दरोगा जी को भेजा गया है ,घटना चोरी की है। तहरीर मिलते ही समुचित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना का खुलासा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.