चलती ट्रेन से गिरा युवक घायल, रेफर
फुरसतगंज,(अमेठी),संवादसूत्र: सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे पैसेंजर ट्रेन से युवक अपने घर जा रहा था। वह
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:21 PM (IST)
फुरसतगंज,(अमेठी),संवादसूत्र: सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे पैसेंजर ट्रेन से युवक अपने घर जा रहा था। वह दरवाजे के पास खड़ा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार फाफामऊ जनपद इलाहाबाद निवासी विजय सिंह पुत्र राजमणि किसी कार्य से लखनऊ गया हुआ हुआ था। वापस आते समय दोपहर वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर से श्रवण रेलवे क्रासिंग के पास पैर फिसलने से गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लेागों ने उसको स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें