शिवभूषण फिर बने अध्यक्ष
अमेठी, जागरण संवाददाता: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में शिवभूषण उपाध्याय को एक बार फिर
अमेठी, जागरण संवाददाता: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में शिवभूषण उपाध्याय को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
रणंजय इंटर कालेज गौरीगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन जिला मंत्री गोंडा विनय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें शिवभूषण उपाध्याय को एक बार फिर सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पं.जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है। अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन अत्यंत आवश्यक है। समाज को दिशा देने के लिए संगठन आज प्रासंगिक हो गया है। मंडलीय मंत्री रामानुज ने कहा कि शिक्षक संघ ऐसा मंच है जहां शिक्षक बंधु अपना सुख दुख साझा कर सकते हैं। निर्वाचित अध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर राम विशाल द्विवेदी, राम प्रकाश सिंह, विद्यालंकार तिवारी, धर्मराज सिंह, प्रभुदयाल मिश्र, अच्छेलाल तिवारी, दिवाकर पांडे, डा.रामराज, राजेंद्र कुमार पांडे, सुंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।