आपसी विवाद में चटकी लाठियां, सात घायल
फुरसतगंज,संवादसूत्र: आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनो पक्षों के
फुरसतगंज,संवादसूत्र: आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। दोनो पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
दीपावली जहां खुशियों का त्योहार माना जाता है। वहीं दो सगे भाइयों ने त्योहार के दिन ही आपसी विवाद के निपटारे के लिए एक दूसरे का खून बहाने में संकोच नहीं किया। स्थानीय थानाक्षेत्र के गांव नया का पुरवा मजरे सैंबसी में गुरुवार अपरान्ह लगभग ढाई बजे रामनरेश पुत्र रामभरोसे 45 व उनके छोटे भाई विजय 42 के परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों ने खून के रिश्तों को ताक पर रख कर एक दूसरे का खून बहाया। मारपीट में रामनरेश के साथ ही उनकी पत्नी कमलेश 42 पुत्री अमरीश 15 तथा विजय व उनकी पुत्री उपमा कुमारी 15 पुत्र नरेंद्र 20 व धीरेंद्र 18 घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां कमलेश व धीरेंद्र को गंभीर स्थित को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया गया है। एसओ एपी तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।