महेंद्र सुरहुरपुर के प्रधान निर्वाचित
जलालपुर (अंबेडकरनगर) : ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरहुरपुर के प्रधान पद के उपचुनाव में महेंद्र ने 158 मत
जलालपुर (अंबेडकरनगर) : ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरहुरपुर के प्रधान पद के उपचुनाव में महेंद्र ने 158 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतिद्वंद्वी रहे नागेंद्र गौड़ को शिकस्त दे दी। महेंद्र को 630 मत मिले। वहीं नागेंद्र गौड़ को 472 मत मिले।
प्रात: आठ बजे से ब्लॉक के डवाकरा हाल में मतगणना शुरू हुई। इसके बाद चुनाव अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी वर्मा ने दोपहर में परिणाम की घोषणा कर दी। चुनाव अधिकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के कुल 2250 मतदाताओं में 1137 ने मतदान किया। जिसमें 34 मत निरस्त किए गए। पूर्व प्रधान सूरज जायसवाल की तीन माह पूर्व मौत पर कार्यवाह के रूप में रहे महेंद्र को ही चुनाव में प्रधान पद पर ताजपोशी का जश्न गांव में मना। मतगणना स्थल पर सहायक निर्वाचन अधिकारी रामचंदर तिवारी, सीओ ओमकार सिंह, बीडीओ परमेंद्र सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमाकांत मिश्र व भी मौजूद थे।