Move to Jagran APP

सावन माह में भी नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था

अंबेडकरनगर : सावन माह म ं भी नगर की बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। ऐसे में लोगो

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 05:07 PM (IST)
सावन माह में भी नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था
सावन माह में भी नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था

अंबेडकरनगर : सावन माह म ं भी नगर की बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। ऐसे में लोगों को जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। यह जिला मुख्यालय की सबसे बड़ी बीमारी है, जिसका इलाज कर पाने में फिलहाल प्रशासन नाकाम है।

prime article banner

सोमवार की सुबह से ही नगर की सड़कों पर जाम की समस्या बनी रही। दोपहर में नगर के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही व्यवस्था बेपटरी हो गई। यातायात व्यवस्था की पोल जगह-जगह लगबे जाम से खुल गई। नगर के बस स्टेशन पर रोडवेज बसों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते तहसील तिराहा से फैजाबाद मार्ग तक वाहनों की कतार लग गई। चारपहिया व दुपहिया वाहनों की भीड़ से समूचे मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी। इसका असर घंटों तक रहा। कुछ देर बाद यातायात कर्मियों ने किसी तरह वाहनों का आवागमन बहाल कराया। फैजाबाद मार्ग, नई सड़क, बस स्टेशन समेत अन्य सड़कों पर जाम जैसी स्थिति रही। लोग धूप में जाम में फंसकर पसीना बहाने का विवश हुए। गौरतलब है कि आए दिन हो रही जाम की समस्या के निदान के लिए यातायात पुलिस कर्मी कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। यातायात उपनिरीक्षक सुधांशु वर्मा ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण समस्या हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.