Move to Jagran APP

महापुरुषों के सपने साकार कर रही भाजपा सरकार : सोनकर

अंबेडकरनगर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र की मो

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 10:16 PM (IST)
महापुरुषों के सपने साकार कर रही भाजपा सरकार : सोनकर
महापुरुषों के सपने साकार कर रही भाजपा सरकार : सोनकर

अंबेडकरनगर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकारें एक साथ महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही हैं।

prime article banner

वे गांधी आश्रम अकबरपुर में समीक्षा बैठक के बाद डाकबंगले में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान गांधीजी की प्राथमिकता थी तो अंत्योदय पंडित दीनदयाल और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बड़ी करेंसी को बंद करना डॉ. अंबेडकर की सोच थी। इसे अपने 36 माह के कार्यकाल में मोदी सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार ने अपने सौ दिनों के कार्यकाल में किसानों का रिकॉर्ड गेहूं 1635 रुपये की दर से पूरे उत्तर प्रदेश में खरीदा, जिससे सरकार को 1.17 करोड़ मार्जिन मनी मिली। इस योजना से सरकार तथा किसान दोनों को लाभ मिला। प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस विभाग की निरंकुशता की शिकायत पर कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले थानाध्यक्ष या प्रशासनिक अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। जिला अध्यक्ष शिवनायक वर्मा, दुर्गाप्रसाद तिवारी, रामउजागिर अग्रहरि, रामबहाल वर्मा, अरुण कुमार शुक्ल, कमलेश मौर्य, राजेश ¨सह, बब्लू, अर¨वद कुमार ¨सह, रामशब्द वर्मा, डॉ. आनंद बहल, लालजी मिश्र, विनोद कुमार ¨सह, गौरव श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश वर्मा, ज्ञानकुमार मोदनवाल, कपिलदेव वर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK